जकार्ता में बस अड्डे के पास 2 धमाके, 3 की मौत, हमलावर भी मरा

Webdunia
गुरुवार, 25 मई 2017 (06:37 IST)
प्रतीकात्मक फोटो
जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी जकार्ता में बुधवार को बस अड्डे के पास हुए दो धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मारे जाने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
 
पूर्वी जकार्ता पुलिस के प्रमुख एंड्री विबोवो ने बताया कि यह आत्मघाती धमाका था। लोगों ने दो धमाके सुने हैं। ये धमाके कांपुंग मेलायू टर्मिनल पर हुए जहां से कई बसों का आवागमन होता है। रात 9 बजे धमाकों के बाद 3 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस बचाव कार्य में जुटी है।
 
एक प्रत्यक्षदर्शी सुल्तान मुहम्मद फिरदौस ने बताया कि मारे गए लोगों में एक पुलिस अधिकारी और एक हमलावर शामिल है। इसके अलावा दो पुलिस अधिकारी भी धमाकों में घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
गौरतलब है कि इंडोनेशिया में आतंकी संगठन आईएस का प्रभाव है। इस साल जनवरी में भी जकार्ता में धमाके हुए थे। यहां पिछले 15 सालों से आतंकी घटनाएं होती रही हैं। वर्ष 2002 में बाली में हुए धमाके में 202 लोग मारे गए थे। इसमें अधिकतर विदेशी पर्यटक शामिल थे। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख