बोरिस जॉनसन और भारतीय मूल की उनकी पत्नी में तलाक

Webdunia
शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (19:24 IST)
लंदन। ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी भारतीय मूल की पत्नी मैरीना व्हीलर ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने एक-दूसरे से तलाक लेने की योजना बनाई है। दरअसल, ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि जॉनसन ने अपनी पत्नी को धोखा दिया। दोनों की शादी को करीब 25 साल हो चुके हैं और मैरीना पेशे से वकील हैं।

 
इस दंपति ने संयुक्त बयान में यह घोषणा की है। इससे पहले 'सन' अखबार में जॉनसन के कथित रूप से अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहने को लेकर दोनों के अलग होने संबंधी खबर छपी थी। बयान में कहा गया है कि कई महीने पहले हमने 25 साल तक वैवाहिक संबंध में रहने के उपरांत दोनों के हित में अलग होने का निर्णय लिया।
 
बयान में कहा गया है कि हम तलाक लेने पर राजी हुए और वह प्रक्रिया चल रही है। वैसे दोस्त के रूप में हम आने वाले सालों में अपनी 4 संतानों का सहयोग करते रहते रहेंगे। हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। सम्मानित मानवाधिकार कार्यकर्ता व्हीलर पूर्व बीबीसी पत्रकार चार्ल्स व्हीलर और उनकी दूसरी पत्नी दीप सिंह की बेटी हैं। जॉनसन अपने को भारत का दामाद बताने के लिए अपनी पत्नी के भारतीय मूल का अक्सर उल्लेख करते थे।
 
बताया जाता है कि जॉनसन के अफेयर रहे हैं और एक पूर्व आर्ट कंसल्टेंट के साथ उनके संबंधों से एक बच्चा भी हुआ। ब्रिटिश पत्रकार और लेखिका पेट्रोनेल वायट के साथ संबंधों के बारे में झूठ बोलने पर 2004 में उन्हें कंजरवेटिव पार्टी की शीर्ष कतार से निकाल दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

अयोग्य हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दीपांकर भट्टाचार्य ने किया यह दावा

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में भाजपा का भोजपुरी सम्मेलन

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

UP : भाजपा नेता ने घर में की गोलीबारी, 3 बच्‍चों की मौत, पत्‍नी गंभीर घायल

अगला लेख