ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने दूसरी पत्नी को दिया तलाक, मंगेतर से रचाएंगे शादी

Webdunia
गुरुवार, 7 मई 2020 (23:30 IST)
लंदन। ब्रिटेन के 250 वर्षों के इतिहास में बोरिस जॉनसन ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिनके पद पर रहते हुए अपने पत्नी से तलाक हुआ।
 
भारतीय मूल की उनकी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर ने साल की शुरुआत में तलाक के कागजात दायर किए थे जिन्हें अदालत से मंजूरी मिल गई है। जॉनसन (55) ने अपनी मंगेतर कैरी सायमंड्स के साथ सगाई की घोषणा फरवरी में की थी। 
 
जॉनसन के साथ डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास में गत वर्ष जुलाई में प्रवेश करने वाली 32 वर्षीय सायमंड्स ने पिछले बुधवार को एक बच्चे को जन्म दिया था।
 
‘डेली मिरर’ दैनिक की खबर के अनुसार व्हीलर जॉनसन की दूसरी पत्नी थीं और अदालत से उन्हें तलाक देने को मंजूरी बच्चे के जन्म से कुछ देर पहले ही मिली थी। व्हीलर की मां दीपसिंह पंजाब की रहने वाली हैं। जॉनसन के साथ व्हीलर की चार वयस्क संतानें हैं।
 
लंदन स्थित पारिवारिक अदालत से विवाह को पूर्ण रूप से समाप्त करने वाले वैधानिक दस्तावेज के लिए आवेदन करने के वास्ते व्हीलर को 18 फरवरी को अनुमति मिली थी।
 
‘डेली मिरर’ की खबर के अनुसार अदालत में कागजात तत्काल सौंपे गए और माना जा रहा है कि जॉनसन और व्हीलर के बीच तलाक को लेकर 40 लाख पौंड का समझौता हुआ। जॉनसन की पहली शादी अलेग्रा मोस्टीन ओवेन से 1987 में हुई थी और 1993 में उनका तलाक हो गया था।
 
व्हीलर से तलाक होने के बाद जॉनसन 250 वर्षों में ऐसे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बन गए हैं जिनका पद पर रहते हुए पत्नी से तलाक हुआ। इससे पहले 1769 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऑगस्टस फिट्जरॉय ने अपनी पत्नी को तलाक दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख