अंबेडकर का सपना भारत के साथ साकार करेंगे : संयुक्त राष्ट्र

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2016 (14:51 IST)
संयुक्त राष्ट्र। बीआर अंबेडकर को हाशिए पर जी रहे लोगों के लिए एक वैश्विक 'प्रतीक' बताते हुए संयुक्त राष्ट्र की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत के इस समाज सुधारक की 'सशक्तीकरण और सामाजिक एवं आर्थिक समानता' वाली सोच को सच करने की दिशा में यह वैश्विक संस्था भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 
यूएनडीपी की प्रबंधक हेलेन क्लार्क ने भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र में इस महत्वपूर्ण वर्षगांठ को मनाए जाने पर मैं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से भारत को बधाई देती हूं। यह पहली बार है, जब अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारत ने इस वैश्विक संस्था में एक विशेष समारोह का आयोजन किया।
 
संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव पद के उम्मीदवारों में शामिल क्लार्क ने कहा कि हम वर्ष 2030 के एजेंडे और दुनियाभर के गरीब एवं वंचित लोगों के लिए अंबेडकर की सोच को हकीकत में बदलना सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ अपनी बेहद करीबी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
 
भारतीय संविधान के प्रमुख रचनाकार अंबेडकर की 125वीं जयंती बुधवार को इस वैश्विक संस्था में मनाई गई थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

काशी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, विश्वविख्यात गंगा आरती का स्थान 10 फीट पीछे हटाया गया

कांग्रेस ने पूछा, जेन स्ट्रीट ने अवैध कमाई के 44,000 करोड़ अमेरिका भेजे, सरकार कैसे वापस लाएगी?

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च