ब्राजील के अस्पताल में आग, 11 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (09:07 IST)
रियो डी जिनेरियो। ब्राजील के रियो डी जिनेरियो शहर के एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और अस्पताल कर्मचारियों को मरीजों को बिस्तर तथा व्हीलचेयर्स पर बाहर सड़कों पर लाना पड़ा। मृतकों में से कई बुजुर्ग हैं।

दमकल विभाग ने बताया कि बेडिम अस्पताल में रातभर आग बुझाने में जुटे रहे 4 दमकल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और करीब 90 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है। यह घटना गुरुवार रात की है। आग से बचने के लिए लोगों ने चादरों से एक रस्सी बनाई और बाहर निकलने की कोशिश की।

इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन की निदेशक गैब्रिएला ग्रेस ने बताया कि ज्यादातर पीड़ितों की दम घुटने से मौत हुई, क्योंकि वार्डों में धुआं भर गया था। आग लगने के कारण जीवनरक्षक प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया था, उससे भी कुछ लोगों की मौत हुई।

पुलिस की एक प्रवक्ता कैमिला डोनेटो ने बताया कि दमकलकर्मियों ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में पुलिसकर्मियों के जाने के लिए रास्ता बनाया। वे मामले की जांच कर रहे हैं।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख