Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुफ्त प्यार बांटने के लिए 9 महिलाओं संग एक ही समारोह में रचाया ब्याह, पहली पत्नी ने किया प्रेरित

हमें फॉलो करें मुफ्त प्यार बांटने के लिए 9 महिलाओं संग एक ही समारोह में रचाया ब्याह, पहली पत्नी ने किया प्रेरित
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (19:31 IST)
शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर शादियों की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। इसी तरह सोशल मीडिया पर ब्राजील की एक शादी भी खूब वायरल हो रही है, जिसने सनसनी मचा दी है। इस व्यक्ति ने दो नहीं, तीन नहीं…बल्कि 9 लड़कियों के साथ शादी रचाई है। हैरानी वाली बात यह कि उसे को शादियां करने के लिए उसकी पहली पत्नी ने ही प्रेरणा दी थी।
 
पत्नी भी समारोह में शामिल हुई : मीडिया रिपोर्ट्स के ब्राजील के साओ पाओलो में यह अजीबोगरीब शादी हुई है। तस्वीर में नजर आ रहा शख्स ब्राजील के मॉडल आर्थर है। मॉडल ने फ्री में प्यार बांटने के लिए ऐसा किया है। अचरज की बात यह है कि इसके लिए उसकी पहली पत्नी ने ही ऐसा करने के लिए उसे प्रेरित किया है। अब 9 महिलाओं से शादी करने वाले आर्थर की पत्नी को इससे कोई परेशानी नहीं है। पहली पत्नी इस शादी समारोह में भी शामिल हुई। इस शादी के बाद आर्थर का कहना है कि प्यार मुफ्त में मिलने वाली चीज है और इसे हर किसी के साथ बांटना चाहिए। 
 
आर्थर ने इससे पहले लुआना कजाकि नाम की महिला से शादी की थी। हाल ही में यह जोड़ा हनीमून मनाकर लौटा था। हनीमून मनाकर लौटने के बाद इस कपल ने ऐसा अजीबोगरीब फैसला किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। हनीमून से लौटने के बाद इस कपल ने फैसला किया कि आर्थर कई अन्य महिलाओं के साथ भी शादी करेगा। इसके बाद ऐसा ही हुआ। साओ पाओलो में आर्थर ने एक चर्च में पादरी की मौजूदी में 9 महिलाओं के साथ शादी की। 
 
मनाया था नेक्ड हनीमून : इससे पूर्व भी यह जोड़ा सुर्खियों में रह चुका है। बीते दिनों यह कपल अपने हनीमून की तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में रहा था। कपल ने फ्रांस की विवादित जगह कैप डी अगड़े पर हनीमून बनाया था। यहां लोग सड़क, मॉल सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर बिना कपड़ों में घूमते हैं। आर्थर ने भी अपनी पत्नी के साथ यहां नेकेड हनीमून मनाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका गांधी के कविता पाठ पर भड़के कवि पुष्यमित्र, लगाया यह आरोप...