Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका गांधी के कविता पाठ पर भड़के कवि पुष्यमित्र, लगाया यह आरोप...

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी के कविता पाठ पर भड़के कवि पुष्यमित्र, लगाया यह आरोप...
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (19:20 IST)
हाल ही में अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान चित्रकूट में प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते समय एक कविता 'उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे' का पाठ करने से कवि पुष्यमित्र उपाध्याय भड़क गए। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी ने अपनी राजनीति के लिए कविता का इस्तेमाल किया। उन्होंने प्रियंका पर कविता चोरी का आरोप लगा दिया।

खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी बुधवार को चित्रकूट पहुंची थीं। यहां मंदाकिनी नदी के रामघाट पर उन्होंने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' संवाद को संबोधित किया था। इसी दौरान उन्होंने कविता पाठ कर महिलाओं से आह्वान किया कि उन्हें खुद के हालात बदलने के लिए स्वयं संघर्ष भी करना होगा।

प्रियंका के इस आह्वान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि महिलाओं के लिए प्रियंका का यह आह्वान कविता के लेखक पुष्यमित्र उपाध्याय के गले नहीं उतरा। उन्होंने प्रियंका पर यह कहते हुए कविता चोरी का आरोप लगा दिया कि मैं आपका विरोधी हूं।

कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने ट्वीट कर लिखा, प्रियंका गांधी जी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए। न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनैतिक उपयोग करें। कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा? गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लगातार एक्शन में हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में 47 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त,CM शिवराज की अपील, सावधानी बरतें लोग, फिर नहीं लगाना पड़े प्रतिबंध