जब बस चलाकर दूल्हे को लेने पहुंची दुल्हन

Webdunia
गुरुवार, 31 मई 2018 (21:37 IST)
बीजिंग। हमारा पड़ोसी देश चीन भी बिल्कुल भारत की तरह ही है और यहां से भी अक्सर अनोखी ख़बरें आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर से पता चला है कि इस देश की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में, एक दुल्हन अपनी शादी में बस लेकर पहुंच गई और इस महिला ने अपने होने वाले पति को इसी बस में रिसीव किया।
 
वैसे शादी की ड्रेस पहनकर बस चलाती एक महिला को जब लोगों ने देखा तब उन्हें कुछ समझ नहीं आया। लेकिन चीनी समाचार पत्र 'पीपल्स डेली चाईना' ने इससे जुड़ी एक वीडियो ट्वीट की है जिसमें महिला बस लेकर अपने होने वाले पति को लेने जाती दिख रही है। इस दौरान उसने बेहस खूबसूरत सफेद रंग का गाउन पहन रखा है।
 
अब आप यह भी जान लें कि यह महिला पेशे से एक बस ड्राइवर है और अपनी शादी की सवारी के लिए उसने किसी फैंसी कार की जगह अपनी बस को चुना। इस बारे में बात करते हुए महिला ने बताया कि इस दौर में लोग प्रदूषण मुक्त सफर की चाह रखते हैं और इसीलिए उसने कार की जगह बस को चुना। 
 
उसने यह भी कहा कि बस से कार की तुलना में कम प्रदूषण होता है। वहीं महिला के पति का कहना है कि उनकी होने वाली पत्नी रोज सुबह अपनी नौकरी पर जाया करती हैं, इसके बावजूद वह शादी के दिन उन्हें लेने आई और यह बात उन्हें बहुत अच्छी लगी। आप कह सकते हैं कि दुल्हन वही जो पिया मन भाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

80 देशों के मंच पर गिड़गिड़ाए शहबाज, भारत ने लाखों लोगों की जान खतरे में डाली

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 30 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंटों की मदद से की थी भारत में घुसपैठ

BSF ने तबाह कर दी थीं पाकिस्तान की 118 अग्रिम चौकियां

फिर बढ़ा भारत का सरकारी खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 692.72 अरब डॉलर

अगला लेख