ब्रिटेन के ईयू से अलग होने के 5 कारण...

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2016 (13:03 IST)
- तेजिंदर शर्मा
ब्रिटेन के यूरोपी संघ से अलग होने के फैसले पर ब्रिटेनवासियों ने अपनी मोहर तो लगा दी है, लेकिन ब्रिटेन को पूरी तरह अलग होने में दो साल का समय लगेगा। मगर वे ऐसे कौनसे कारण थे, जिनके चलते ब्रिटेनवासियों को यूरोपीय संघ से अलग होने का फैसला लेना पड़ा। ब्रिटेनवासियों का यह भी मानना था कि ये उनके लिए अस्तित्व की लड़ाई है। आइए जानते हैं वे पांच कारण जिनके चलते ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हुआ...
1. ब्रिटेन, यूरोपीय संघ को प्रति सप्ताह 35 करोड़ पाउंड देता है जो कि प्रत्येक हफ्ते एक आधुनिक अस्पताल बनाने के लिए पर्याप्त है। 
 
2. यदि हम संघ में रहे तो हमें संघ के कानूनों और कोर्ट्‍स के आधार पर चलना होगा। यूरोपीय संघ के कानून हमारे कारोबार के नियम तय करेंगे। सीमाएं और अन्य फैसले भी इसी तरह से तय होंगे।
 
3. अगर हम संघ में बने रहे तो हमें संघ के अनियंत्रित प्रवासी व्यवस्था का हिस्सा बनना होगा। संघ के कोर्ट्‍स हमसे प्रवासियों को रखने का आदेश देंगे।
 
4. अगर हम अलग होते हैं तो ब्रिटेन भारत, चीन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से मुक्त व्यापार कर सकेगा। यूरोपीय संघ के साथ हमारे मित्रवत संबंध बिना इसका हिस्सा बने भी हो सकते हैं।  
 
5. अगर हम यूरोपीय संघ में बने रहे तो संघ अन्य यूरोपीय देशों को भी सब्सिडी देता रहेगा और हमारा नियंत्रण प्रतिवर्ष कम होता जाएगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने की क्रोएशियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

UP : श्रावस्ती में अवैध मदरसे ध्वस्त, अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

केंद्र सरकार को मनरेगा के लिए लंबित धनराशि जारी करनी चाहिए : ममता बनर्जी

Donald Trump ने फिर अलापा सीजफायर वाला राग, बोले- पाकिस्तान से प्यार, मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

मतदाताओं को अब 15 दिनों के भीतर मिलेंगे पहचान पत्र

अगला लेख