ब्रिटेन में हिन्दू व यहूदी महिला ने की समलैंगिक शादी

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (20:03 IST)
लंदन। ब्रिटेन में पहली बार एक हिन्दू महिला और उसकी यहूदी हमसफर ने समलैंगिक शादी की है और माना जा रहा है कि देश में यह अपने तरह का पहला समलैंगिक अंतरधार्मिक विवाह है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कलावती मिस्त्री (48) और टेक्सास की रहने वाली मिरियम जेफरसन की मुलाकात करीब 20 साल पहले अमेरिका में एक पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। दोनों पिछले सप्ताह शादी के बंधन में बंध गईं।
 
शादी समारोह के दौरान दुल्हनें पारंपरिक लाल और उजले रंग के लिबास में नजर आ रही थीं। इन दोनों ने फूलों की माला और एक ‘मंगलसूत्र’ पहन रखा था, जो किसी महिला के शादीशुदा होने का प्रतीक है।  
 
'द इंडिपेंडेंट' ने खबर दी है कि मिस्त्री ने कई सालों तक अपनी लैंगिक पहचान छुपाए रखी और उन्होंने कहा कि एक एशियाई समलैंगिक महिला के रूप में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था। युवावस्था से ही मिस्त्री जान गई थी कि वह समलैंगिक है लेकिन वह अपनी सांस्कृतिक परंपरा और धर्म के सम्मान के कारण अपने दोस्तों और परिवार को इसके बारे में बताने से डरती थी।
 
उन्होंने स्वीकार किया कि उनके साथी के प्रति उनके परिजनों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है। स्थानीय महिला पुजारी चंदा व्यास ने इन लोगों का विवाह संपन्न करवाया और कहा कि वह इस समारोह का हिस्सा बनकर खुश हैं। दोनों एक अंतरधार्मिक संगठन में काम करती हैं और दोनों ने इंग्लैड के लिसेस्टर के श्यूटनी आईवी रेस्तरां में शादी की।
 
जैफरसन ने बताया कि दोनों यहूदी रीति-रिवाज से पहले ही उसके गृहनगर टेक्सास के सेन एंतोनियो में शादी कर चुके हैं। शादी के बाद दंपति अमेरिका लौट जाएगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख