अपने जन्मदिन पर वर्चुअल पार्टी करेंगी ब्रिटेन की राजकुमारी शार्लोट

Webdunia
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (21:56 IST)
लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की पुत्री राजकुमारी शार्लोट शनिवार को अपना पांचवां जन्मदिन मनाएंगी। इस अवसर पर शार्लोट के माता-पिता ने वर्चुअल माध्यम से राजकुमारी का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 फैलने के कारण लॉकडाउन की स्थिति में कैंब्रिज के ड्यूक और डचेस पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफॉक में स्थित एन्मर हॉल में एकांत वास में रह रहे हैं।

शार्लोट के जन्मदिन के अवसर पर केक कटने और खेलने के अलावा परदादी महारानी एलिजाबेथ वीडियो कॉल भी करेंगी। राज सिंहासन के उत्तराधिकारी की कतार में शार्लोट चौथे नंबर पर हैं।

उनके माता-पिता कोरोना वायरस महामारी के बीच सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपनी पुत्री का जन्मदिन खास तरीके से मनाना चाहते हैं।

'संडे एक्सप्रेस' की खबर के अनुसार, 94 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ अभी विंडसर कैसल में हैं और वे राजकुमारी शार्लोट के जन्मदिन पर जूम के जरिए हिस्सा लेंगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख