जॉनसन ने कहा, 15 अक्टूबर तक समझौता नहीं होने की सूरत में ब्रिटेन ब्रेक्जिट वार्ता से बाहर हो जाएगा

Webdunia
सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (14:43 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट के बाद की व्यापार वार्ता के अहम चरण से पहले रविवार को सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ब्रिटेन कुछ हफ्तों के भीतर वार्ता से बाहर हो सकता है और कहा कि कोई सौदा नहीं होने की सूरत में बाहर होना ब्रिटेन के लिए अच्छा परिणाम देने वाला होगा।
 
वार्ता में गतिरोध बने रहने के बीच जॉनसन ने कहा कि समझौता तभी संभव है, जब यूरोपीय संघ के वार्ताकार अपनी मौजूदा स्थिति पर फिर से विचार करने के लिए तैयार हों, वहीं ईयू ब्रिटेन पर गंभीरता से वार्ता में शामिल नहीं होने का आरोप लगा रहा है।
 
ब्रिटेन 31 जनवरी को यूरोपीय संघ से बाहर हो गया था जिसमें अब बस 27 राष्ट्र बच गए हैं। इससे साढ़े 3 साल पहले देश ने 4 दशक की सदस्यता को समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया था। इस राजनीतिक प्रस्थान के बाद एक आर्थिक विराम लगना है, जब 11 महीने का पारगमन काल 31 दिसंबर को समाप्त होना है और ब्रिटेन ईयू के एकल बाजार और सीमा शुल्क संघ से हट जाएगा।
 
समझौते के बिना नया साल ब्रिटेन और उसके सबसे बड़े व्यापार साझेदार गुट के बीच शुल्क एवं अन्य आर्थिक अवरोध लेकर आएगा। जॉनसन ने कहा कि अगर ब्रिटेन ऑस्ट्रेलिया की तरह यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौता करता है तो देश भली-भांति समृद्ध हो सकता है।
 
ब्रिटेन के मुख्य वार्ताकार डेविड फ्रॉस्ट और उनके समकक्ष मिशेल बार्नियर 8वें चरण की वार्ता के लिए मंगलवार को लंदन में मिलने वाले हैं। वार्ता में मुख्य मुद्दे यूरोपीय नौकाओं को ब्रिटेन के जलक्षेत्र में पहुंच देना और उद्योगों को राज्य सहायता देना शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख