न्यूयॉर्क में आग लगने से 23 लोग झुलसे

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (08:54 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स बोरो में एक अपार्टमेंट में आग लगने से एक दमकलकर्मी समेत कम से कम 23 लोग झुलस गए हैं।
 
अग्निशमन विभाग के आयुक्त डेनियल नीग्रो ने बताया कि झुलसने के कारण जख्मी लोगों में बच्चे और व्यस्क दोनों शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
 
नीग्रो ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े पांच बजे चार मंजिले अपार्टमेंट में आग लगी। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया। दमकलकर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल भी लिया।
 
आग लेगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। करीब 200 दमकलकर्मियों को शून्य से कम 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान की कड़ाके की ठंड के बीच आग पर काबू पाने में दोपहर के बाद दो बज गए।
 
गत गुरुवार को इसी इलाके के एक अन्य हिस्से में एक नादान बालक की गलती से लगी आग में चार बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख