हिमालय की K2 चोटी पर चढ़ाई के दौरान 7,400 मीटर की ऊंचाई से गिरा, 5,500 मीटर की ऊंचाई पर मिला शव

Webdunia
रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (09:16 IST)
सोफिया। विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी हिमालय पर्वत श्रृंखला के2 पर चढ़ाई करने गया बुल्गारिया का एक पर्वतरोही मृत मिला है। वह करीब 7,400 मीटर की ऊंचाई से गिरे और उनका शव करीब 5,500 मीटर की ऊंचाई पर मिला।
 
बुल्गारिया के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि दुर्गम एवं ऊंचे पर्वतों पर चढ़ाई करने में माहिर अतानास स्कातोव (42) का शव शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के एक हेलिकॉप्टर से नजर आया था जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि हो गई।
 
बुल्गारिया के राष्ट्रीय रेडियो ने इस पर्वतारोहण अभियान के नेपाली आयोजक के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि स्कातोव बेस शिविर पर जाने के लिए उतरते समय रस्सी बदलते वक्त गिर गए होंगे। इसमें बताया गया कि वह करीब 7,400 मीटर की ऊंचाई से गिरे।
 
रिपोर्ट में बताया गया कि उनका शव करीब 5,500 मीटर की ऊंचाई पर मिला और उसे नजदीकी शहर स्कारडु ले जाया गया।
 
स्कातोव बीते कुछ वर्षों में, हिमालय पर पर्वतारोहण के दौरान जान गंवाने वाले बुल्गारिया के तीसरे पर्वतारोही हैं।
 
बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयको बोरिसोव ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘पर्वतारोहण में हमारे एक और शानदार पर्वतारोही की जान चली गई। अतानास स्कातोव एक साहसी व्यक्ति थे।’’
 
वर्ष 2017 में स्कातोव हर महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने वाले दुनिया के पहले वेगन (जो पशुओं से प्राप्त होने वाले उत्पाद मसलन अंड़े, मांसाहार अथवा दुग्ध उत्पाद का सेवन नहीं करते हैं) व्यक्ति बने थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख