Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेपाल में बस नदी में गिरी, 14 की मौत

Advertiesment
Nepal
काठमांडू। नेपाल में धाडिंग जिले के बांगमोड में शनिवार को  एक बस के त्रिशुली नदी में गिरने से इसमें सवार 14 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गई।
 
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार बस राजबिराज से काठमांडू की ओर जा रही थी। राहत कर्मियों ने नदी से 14 शवों को निकाला जिसमें सात पुरुष, पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि 15 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन सभी घायल हो गये हैं। बस में कितने लोग सवार थे अभी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि बस के अंदर अब भी कई लोग फंसे हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'आतंकी' पर गुजरात में सियासी घमासान, क्या बोले अहमद पटेल...