नेपाल में बस-ट्रक की टक्कर में एक भारतीय सहित 8 की मौत, 17 घायल

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (16:11 IST)
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में चुमलिंगतार के पृथ्वी राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। दुर्घटना उस वक्त हुई जब शुक्रवार को बस काठमांडू से स्यांगजा जा रही थी। पूर्वाह्न 11:55 बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो जाने से बस का संतुलन बिगड़ा और वह करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई।


उपाधीक्षक प्रभु प्रसाद ढाकल ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि कुछ लोगों की मौत उपचार के दौरान भरतपुर के पुराने मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई। पुलिस ने छह मृतकों की पहचान कर ली है।

जिनमें पल्पा के 32 वर्षीय अर्जुन न्यूपाने, टानाहुन के 27 वर्षीय सुमीत श्रेष्ठ और कमला श्रेष्ठ, काठमांडू के 30 वर्षीय रेबिन गुरुंग, टानाहुन के 40 वर्षीय बानुराम तिवारी और भारत के बिहार से फिरोज मियां हैं। दो अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। घायलों को भरतपुर के पुराने मेडिकल कॉलेज और मनकामना अस्पताल में भर्ती किया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख