Hanuman Chalisa

एक लीटर पेट्रोल में कार चलेगी 1850 किलोमीटर

Webdunia
सोमवार, 2 फ़रवरी 2015 (13:12 IST)
बेशक पेट्रोल की किमतों में गिरावट दर्ज की जा रही हो लेकिन, आज भी कुछ लोग चाहते हैं कि उनका वाहन एक लीटर पेट्रोल में पूरे महीने चले।
 
आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने मुमकिन लगने वाले इस खबर को सच कर दिखाया है। आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने एक ऐसी कार बनाई है जो एक लीटर पेट्रोल के खर्च में में 1851.8 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इस कार का नाम 'अल्टर्नो' रखा गया है। साथ ही यह एक इलेक्ट्रिक कार भी है जो बैटरी से चलती है।
 
इस कार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में होने वाली कार मैराथन में देखा जा सकेगा। जानकारी के अनुसार अल्टर्नो कार में 12 बोल्ट की बैटरी लगी है। यह एक यूनिट बिजली के खर्च पर 10 किलोमीटर की स्पीड से 96.96 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
 
'अल्टर्नो' की अधिकतम स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें लगी बैटरी ढाई घंटे में पूरी तरह से चार्ज होती है। मात्र 70 हजार रुपए की लागत से बनी अल्टर्नो कार में तीन पहिए लगे हैं। इसमें आगे की तरफ दो पहिए तथा पीछे एक पहिया लगा है।
 
कार की लंबाई 285 सेंटीमीटर, चौड़ाई 100 सेंटीमीटर तथा ऊंचाई 80 सेंटीमीटर है। इसका कुल वजन लगभग 80 किलोग्राम है। एल्युमिनियम चेसिस से बनाई गई अनोखी कार में कोई सस्पेंशन सिस्टम नहीं है। इसे बनाने वाले छात्रों का दावा है कि यह कार एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 1851.8 किमी का सफर तय करने में सक्षम है। (news18 से) 
Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप