सीजफायर से गाजा को राहत, हमास करेगा 50 इजराइली बंधकों की रिहाई

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2023 (08:16 IST)
cease fire between Israel Hamas : इजराइल ने 50 बंधकों की रिहाई के बदले 4 दिन के सीजफायर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के तहत हमास रोजान 12-13 बंधकों को रिहा कर सकता है। सीजफायर से गाजा को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह साफ नहीं है कि संघर्ष विराम कब से प्रभावी होगा।

ALSO READ: इजराइली पीएम ने कहा, बंधकों के छूटने के बाद भी युद्ध जारी रहेगा
कतर की मध्यस्थता में हुए सीजफायर की वजह से गाजा में लोगों तक मानवीय सहायता पहुंच पाएगी। इसके लिए हमास बंधक बनाए गए महिलाओं और बच्चों को रिहा करेगा।
 
इस बीच इजराइल ने साफ कहा है कि सभी बंधकों की रिहाई और हमास के सफाए तक उसका अभियान जारी रहेगा।
 
उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला कर 1200 लोगों की हत्या कर दी थी। उसने 240 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद से ही गाजा इजराइली सेना के निशाने पर है। इजराइल हमास युद्ध की वजह से गाजा में अभी तक 14 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

अगला लेख