शीर्ष चीनी जनरल को मौत की सजा

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2015 (23:44 IST)
बीजिंग। भ्रष्टाचार के खिलाफ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अभियान के तहत एक शीर्ष जनरल को आज मौत की सजा सुनाई गई। मौजूदा राष्ट्रपति के तहत करीब 40 उच्च स्तर के सैन्य अधिकारियों के खिलाफ चल रही जांच में यह पहली सजा है। हालांकि  उसकी मौत की सजा दो साल बाद लागू होगी।
 
सरकार संचालित समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जनरल लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट के पूर्व उप प्रमुख गु जुनशान को रिश्वत लेने, सरकारी कोष का दुरुपयोग करने और पद का दुरुपयोग करने के मामले में दोषी पाया गया।
 
उसे आजीवन उसके राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया और उसकी सारी निजी संपत्ति जब्त कर ली गई है। उससे उसका लेफ्टिनेंट जनरल का रैंक भी छीन लिया गया है। इसे पहले मीडिया में आई खबरों में बताया गया था कि वह ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा था।
 
बीजिंग यूथ डेली की खबर के मुताबिक सेंट्रल मिल्रिटी कमीशन के दो पूर्व उपाध्यक्ष सहित करीब 40 उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारियों के खिलाफ शी द्वारा एक व्यापक भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत जांच चल रही है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

J&K में आतंकी हमला, पूर्व सैन्यकर्मी की मौत, पत्नी समेत 2 लोग घायल

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को तय होगा कुर्सी किसकी

ट्रंप ने मैक्सिको पर आयात शुल्क वृद्धि को 1 माह रोका, कनाडा और चीन को राहत नहीं

MP : अंतिम संस्कार को लेकर भाइयों में विवाद, पिता के शव का आधा हिस्सा मांगा

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर