चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास तिब्बत में नया राजमार्ग खोला

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (22:01 IST)
बीजिंग। चीन ने तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा को निंगची को जोड़ने के लिए करीब 5.8 अरब डॉलर की लागत वाला 409 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे खोला है। निंगची अरुणाचल की सीमा के नजदीक है।
 
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक 409 किलोमीटर लंबे टोल फ्री  एक्सप्रेस-वे  ने दो बड़े शहरों को जोड़ा है, जो तिब्बत में पर्यटकों के आकर्षण केंद्र भी हैं। यह एक्सप्रेस-वे ल्हासा और निंगची के बीच यात्रा की अवधि आठ घंटे से घटाकर पांच घंटे  करता है। इस मार्ग पर वाहनों की गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
 
गौरतलब है कि तिब्बत में ज्यादातर एक्सप्रेस-वे सैन्य साजोसामान ढोने में सक्षम हैं, जिससे  चीनी सेना को अपने सैनिकों और हथियारों को तेजी से लाने ले जाने में सुविधा होती है। तिब्बत में बुनियादी ढांचे के भारी विकास ने भारत को भी अपनी सीमा के अंदर बुनियादी ढांचा  का विकास तेज करने के लिए प्रेरित किया है। भारत चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबे  वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमा विवाद है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

अगला लेख