पाक में चीनी राजदूत को खतरा, मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (08:25 IST)
इस्लामाबाद। चीन ने एक चरमपंथी संगठन से खतरे की आशंका को देखते हुए पाकिस्तान में अपने राजदूत के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है।
 
चीन ने बीते 19 अक्तूबर को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने राजदूत याओ जिंग को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान किए जाने का आग्रह किया। यह पत्र स्थानीय मीडिया के पास उपलब्ध है।
 
अरबों डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक कोरिडोर (सीपेक) के मुख्य कर्ता-धर्ता पिंग यिंग फी ने यह पत्र लिखा है। पिंग ने कहा कि याओ को अब्दुल वली नामक चरमपंथी से खतरा है। वली का ताल्लुक ‘ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इंडिपेंडेंट मूवमेंट’ (ईटीआईएम) से है। यह संगठन चीन के शिनजियांग प्रांत में सक्रिय है।
 
चीन ने पाकिस्तान से कहा कि वह उसके राजदूत और पाकिस्तान में काम कर रहे दूसरे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF जवान की मौत पर दुख जताया

7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

अगला लेख