Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ChinaTaiwanCrisis: चीन ने ताइवान के पास दागीं 11 DF-17 मिसाइलें, दोनों देशों के बीच फिर बढ़ा तनाव (वीडियो)

हमें फॉलो करें ChinaTaiwanCrisis: चीन ने ताइवान के पास दागीं 11 DF-17 मिसाइलें,  दोनों देशों के बीच फिर बढ़ा तनाव (वीडियो)
, गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (19:15 IST)
बीजिंग। ChinaTaiwanCrisis: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन लगातार दुनिया को दिखाने की कोशिश कर रहा है कि ताइवान के मामले पर वह किसी का हस्तक्षेप नहीं चाहता है। चीन ने सैन्य ताकत भी दिखाना शुरू कर दी है। इस बीच खबरें हैं कि चीन की तरफ से 11 मिसाइलें दागी गई हैं। ताइवान ने इसकी पुष्टि की है। ताइवान को चीन अपना क्षेत्र होने का दावा करता है।
 
बीजिंग की चेतावनी को नजरअंदाज कर पेलोसी मंगलवार को अपनी एक दिन की ताइवान यात्रा पर पहुंची थीं। इसके बाद चीन ने ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास की शुरुआत की थी। चीन ने मछली और फल समेत सैकड़ों ताइवानी उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है। सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी सेना ने DF-21, DF-26 और हाइपरसोनिक DF-17 सहित कई मिसाइलों और रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम को फायर किया।
 
चीनी सेना ने ताइवान जलडमरूमध्य में लगभग 1 बजे लंबी दूरी की आर्टिलरी से लाइव फायर ड्रिल की। इसमें कई विशिष्ट लक्ष्यों को सटीकता के साथ भेदा गया। इस घटना के कई वीडियो क्लिप्स चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
कई पोस्ट में दावा किया गया है कि इन मिसाइलों को ताइवान से केवल 125 किलोमीटर दूर पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के पिंगटन से लॉन्च किया गया था। चीनी मीडिया ने दावा किया है कि चीन की मुख्य भूमि से दागी गई मिसाइलों ने ताइवान द्वीप के ऊपर आसमान में उड़ान भरी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुपर लग्जरी ब्रांड Balenciaga को भारत में बेचेगा Reliance, समझौते पर किए हस्ताक्षर