चीन ने दक्षिण चीन सागर में तैनात की क्रूज मिसाइल

Webdunia
गुरुवार, 3 मई 2018 (08:48 IST)
वाशिंगटन। चीन ने दक्षिण चीन सागर की तीन बाहरी चौकियों पर सतह से सतह पर मार करने वाली और एंटी शिप क्रूज मिसाइल तैनान कर दी हैं।
 
अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट के सूत्रों का हवाला देते हुए अमेरिकी न्यूज नेटवर्क सीएनबीसी ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम और ताइवान जैसे कई एशियाई देशों के दावे किए गए क्षेत्रों में चीन द्वारा विवादित द्वीपों पर मिसाइल की पहली तैनाती है।
 
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। यह खुफिया विभाग का विषय है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय चीन की बाहरी चौकियों में सैन्य उपकरणों की तैनाती का विरोध करता रहा है।'
 
चीन ने मिसाइल तैनाती का जिक्र किए बिना कहा कि विवादित द्वीपों पर उसकी सैन्य गतिविधियां महज रक्षात्मक है और वह अपने अधिकार क्षेत्र में जो चाहे कर सकता है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : पीएम मोदी ने दी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख