चीन में भूस्खलन से 22 मरे

Webdunia
सोमवार, 9 मई 2016 (18:14 IST)
बीजिंग। चीन के दक्षिणी पूर्वी फुजियान प्रांत में भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या 22 हो गई है और 17 लापता हैं। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी है।
 
रविवार का भूस्खलन भारी बारिश से हुआ और इसका असर फुजियान प्रांत की एक निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना पर भी पड़ा। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्थानीय अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
 
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, दोपहर एक बजे तक 22 शव निकाले जा चुके थे और दो नाम लापता लोगों की सूची में थे। लगातार बारिश से बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।
 
रवांडा में भूस्खलन में 25 मरे : पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा के उत्तरी प्रांत 'नार्दन प्रोविंस' के गाकिंके इलाके में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण 25 लोगों की मौत हो गई है।
          
रवांडा के आपदा प्रबंधन और शरणार्थी मामलों के मंत्रालय के निदेशक फिलीप हाबिनशुति ने रविवार को बताया कि अब तक 25 शवों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। नुकसान के आकलन का काम अभी चल रहा है।
       
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण कई पेड जड़ से उखड़ गए हैं और कई घर मलबे में दब गए हैं, लगभग 300 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। 
       
भूस्खलन के कारण देश का किगाली राजमार्ग बंद हो गया है तथा वाहनों को परिवर्तित मार्गों से भेजा जा रहा है। इस इलाके में भूस्खलन का खतरा बना रहता है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख