चीन में 1.24 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2017 (13:59 IST)
बीजिंग। चीन में पिछले साल 1 करोड़ 24 लाख लोग गरीबी से बाहर निकला गया। चीन ने 2020 तक गरीबी मिटाने का आह्वान किया है।
 
गरीबी उन्मूलन और विकास के स्टेट काउंसिल लीडिंग ग्रुप कार्यालय के प्रवक्ता सू गुओक्शिया ने कहा कि केंद्रीय और स्थानीय बजट द्वारा जारी किए गए 230 बिलियन युआन से ज्यादा के वित्तीय संसाधनों के कारण आंशिक रूप से यह प्रगति की गई। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सू के हवाले से कहा कि 900 से ज्यादा काउंटी के 3 करोड़ से ज्यादा गरीब लोग इन संसाधनों से लाभान्वित हुए। 
 
वर्ष 2015 में चीन की सरकार ने देश के ग्रामीण इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे 7 करोड़ 1 लाख 70 हजार लोगों की पहचान की थी। गत वर्ष के अंत तक जिनकी वार्षिक आय 376 डॉलर तक रही, वे गरीबी रेखा में आते हैं। वर्ष 2020 तक गरीबी मिटाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चीन को 2016 से हर साल 1 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख