ताइवान के इस कदम से बौखला गया चीन, क्या है मामले का भारत कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (11:03 IST)
बीजिंग। ताइवान के ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (टीईसीसी) ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में कार्यालय स्थापित किया है। ताइवान के इस कदम से चीन बौखला गया है। उसने इस मामले में भारत के समक्ष राजनयिक स्तर पर विरोध दर्ज कराया है।
 
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया में केवल एक चीन है और ताइवान चीन के क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा है।
 
उन्होंने कहा कि चीन अपने साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों और ताइवान के बीच हर प्रकार के आधिकारिक संपर्क और संवाद का कड़ा विरोध करता है जिसमें एक-दूसरे का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यालयों की स्थापना भी शामिल है। हमने भारतीय पक्ष के समक्ष गंभीर विरोध दर्ज कराया है।
 
माओ ने कहा कि एक-चीन के सिद्धांत पर भारतीय पक्ष की ओर से गंभीर राजनीतिक प्रतिबद्धता जताई गई है और यह चीन-भारत संबंधों के लिए राजनीतिक आधार का काम करती है।
 
उन्होंने कहा कि चीन भारतीय पक्ष से आग्रह करता है कि वह अपनी प्रतिबद्धताओं का सख्ती से पालन करे, ताइवान से संबंधित मुद्दों को विवेकपूर्ण और उचित तरीके से सुलझाए, ताइवान के साथ किसी भी प्रकार की आधिकारिक बातचीत न करे और चीन-भारत संबंधों को सुधारने की प्रक्रिया में बाधा डालने से बचे।
 
भारत में टीईसीसी ने बुधवार को मुंबई में एक शाखा खोली थी जिससे भारत में इसके कार्यालयों की संख्या 3 हो गई। टीईसीसी के कार्यालय दिल्ली और चेन्नई में भी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

Ahmedabad Plane Crash : मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा देगा TATA ग्रुप

Weather Update : राजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर, गंगानगर में पारा 47 के पार

अगला लेख