चीन ने भारत के हाई-टेक हुनर को नजरअंदाज करने की गलती की

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (14:11 IST)
बीजिंग। चीन के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के विशेषज्ञों को नजरअंदाज करने की गलती की है। चीनी मीडिया का कहना है कि चीन को अपनी नवोन्मेषी योग्यता को बरकरार रखने के लिए भारत के हाई-टेक हुनर को आकर्षित करना चाहिए था।
 
सरकारी अखबार ग्लोबल टाईम्स ने एक लेख में कहा कि चीन ने भारतीय हुनर को नजरअंदाज करने और अमेरिका एवं यूरोप से आने वाले हुनर को ज्यादा अहमियत देने की गलती की है। सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के एक समूह द्वारा संचालित इस अखबार ने कहा कि चीन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के हुनरमंद लोगों को यहां काम करने के लिए आकर्षित करने की दिशा में शायद ज्यादा मेहनत नहीं की है।
 
यह अखबार हाल के कुछ महीनों में लगभग नियमित आधार पर भारत की आलोचना वाले लेख छापता रहा है। हालांकि उसका यह दुर्लभ लेख सकारात्मक रूख रखने वाला है।
 
इसमें कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों में चीन ने तकनीकी नौकरियों में अभूतपूर्व उछाल देखा है क्योंकि देश विदेशी अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के लिए एक आकर्षक स्थान बन गया है। लेख में कहा गया, 'हालांकि अब कुछ हाई-टेक कंपनियां अपना ध्यान चीन से हटाकर भारत की ओर लगा रही हैं। इसके पीछे की वजह भारत में श्रमबल की लागत तुलनात्मक रूप से कम होना है। अपनी नवोन्मेषी योग्यता को बरकरार रखने के लिए भारत से हाई-टेक हुनरमंद लोगों को आकषिर्त करना चीन के समक्ष मौजूद विकल्पों में से एक हो सकता है।'
 
अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी सीए टेक्नोलॉजीज द्वारा चीन में लगभग 300 कर्मियों वाले अनुसंधान एवं विकास दल को भंग कर देने और भारत में लगभग 2,000 वैज्ञानिक एवं तकनीकी पेशेवरों के साथ एक दल का गठन करने से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए अखबार ने कहा कि पर्याप्त युवा हुनरमंद लोगों की मौजूदगी के कारण भारत बेहद आकर्षक स्थल बनता जा जा रहा है।
 
इसमें कहा गया, 'चीन हाई-टेक निवेशकों के लिए अपना आकषर्ण कम होने का जोखिम नहीं ले सकता। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में चीन तीसरे स्थान पर है और वह अमेरिका की बराबरी करने की कोशिश कर रहा है। इसके प्रयासों के नतीजे ही तय करेंगे कि चीन उभरती वैश्विक आर्थिक शक्ति के तौर पर अपने दर्जे को बनाए रख पाएगा या नहीं।'
 
चीन ने इस साल स्टार्टअप और अनुसंधान कंपनियों के लिए अरबों डॉलर आवंटित करके तकनीकी नवोन्मेष का बजट बढ़ा दिया है। उसने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि चीन में तेजी से बढ़ती बूढ़े लोगों की संख्या के कारण श्रम बल में कमी आई है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Census : 16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

सोनम रघुवंशी से उलट कहानी, प्रेमिका की मौत के बाद मांग में भरा सिंदूर, जिंदगीभर अविवाहित रहने का लिया संकल्प

Gold rate today : 1 लाख के पार पहुंचकर गिरा सोना, इतनी गिरीं कीमतें, चांदी भी हुई सस्ती

Aadhaar Card : घर बैठे फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, नहीं लगाने होंगे सेंटर के चक्कर

भारतीय नागरिकों को बांग्लादेशी बता रही भाजपा, ममता बनर्जी ने लगाया यह आरोप

अगला लेख