Hanuman Chalisa

मुंबई हमले पर पाकिस्तान की भूमिका को चीन स्वीकारा

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2016 (17:19 IST)
मुंबई हमले को लेकर भारत के आरोप को पाकिस्तान हमेशा नकारता रहा है। सबूत पेश किए जाने के बाद भी वह इस मामले में आनाकानी करता रहा है। अब पाकिस्तान के सहयोगी चीन ने यह मान लिया है कि 26 नवंबर को मुंबई शहर पर हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका थी। मुंबई हमले में 164 लोग मारे गए थे और 308 व्यक्ति घायल हो गए थे। 
खबरों के अनुसार चीन के सरकारी टेलिविजन सीसीटीवी 9 पर हाल में प्रसारित किए गए एक वृत्तचित्र में मुंबई पर हुए आतंकी हमले में लश्कर-ए-तोइबा और पाकिस्तान में मौजूद उसके आकाओं को भूमिका को बताया गया है। 
 
जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तोइबा के तीन आतंकियों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अलकायदा प्रतिबंध समिति द्वारा लिस्टिंग में चीन ने पिछले साल सितंबर में तकनीकी आपत्ति दर्ज कराई थी। इस आपत्ति की मियाद 9 जून को खत्म होने वाली है। 
 
इस लिहाज से CCTV9 की डॉक्यूमेंट्री को महत्वपूर्ण मान जा सकता है। ये तीन आतंकी हैं हाफिज अब्दुल रहमान मक्की, तलहा सईद और हाफिद अब्दुल रऊफ। तब अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों ने इन पर प्रतिबंध का समर्थन किया था, लेकिन चीन ने इसमें अपनी टांग अड़ा दी थी। (एजेंसियां)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख