धरती की ओर लौट रहे चीन के चांग-5 यान ने पहला 'ऑर्बिटल करेक्शन' पूरा किया

Webdunia
सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (19:46 IST)
बीजिंग। चंद्रमा की सतह से पत्थरों के नमूने लेकर धरती के लिए रवाना हुए चीन के चांग-5 अंतरिक्ष यान ने सोमवार को पहला 'ऑर्बिटल करेक्शन' पूरा किया। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने यह घोषणा की। 'ऑर्बिटल करेक्शन' अंतरिक्ष यान के 'एक्सिलरेटर' में बीम (प्रकाश किरण) नियंत्रण की एक आधारभूत प्रक्रिया है।
ALSO READ: अब मोबाइल मेन्युफैक्चरिंग में चीन को पीछे छोड़ने की तैयारी में भारत
चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने कहा कि बीजिंग के समयानुसार सुबह 11.13 बजे 'ऑर्बिटल करेक्शन' की प्रक्रिया हुई, जब 'ऑर्बिटर-रिटर्नर' के दो 25एन इंजनों को करीब 28 सेकंड के लिए चलाया गया। 
सीएनएसए ने कहा कि चंद्रमा के नमूने रखने वाले 'ऑर्बिटर-रिटर्नर' समुच्चय पर सभी प्रक्रियाएं अच्छी तरह संचालित हो रही हैं।
 
चांग-5 यान को 24 नवंबर को प्रक्षेपित किया गया था जिसमें एक 'ऑर्बिटर, एक लैंडर, एक एसेंडर और एक रिटर्नर' है। इसके 'लैंडर-एसेंडर' समुच्चय ने 1 दिसंबर को चंद्रमा की सतह को छुआ था। नमूने एकत्रित किए जाने और सील किए जाने के बाद चांग-5 के 'एसेंडर' ने 3 दिसंबर को चंद्रमा की सतह से उड़ान भरी।
 
यान का 'रिटर्नर' दिसंबर के मध्य में चीन के आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग बैनर में उतर सकता है। अगर यह मिशन सफल होता है तो चंद्रमा से नमूने लेकर लौटने वाला चीन तीसरा देश बन जाएगा और करीब 45 साल बाद ऐसा होगा। इससे पहले अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ इस मिशन को पूरा कर चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नेपाल का ‘डिजिटल विद्रोह’: GenZ की क्रांति बनी भारतीय विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौती, अब आगे क्‍या होगा?

भारत में भी हो सकती है नेपाल जैसी घटना, भाजपा नेता ने ही दिया बयान, अखिलेश भी बोले

नेपाल में भारतीयों की बस पर हमला, पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रहे थे पर्यटक, कई यात्री घायल

डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ पर बोले RSS प्रमुख भागवत, उन्हें डर लगने लगा है

गुजरात में दो साल में 307 शेरों की मौत, दुर्घटनाओं में 41 मरे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी, 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

मंदसौर में CM मोहन यादव के हॉट बैलून में आग, बड़ा हादसा टला

मिजोरम में पीएम मोदी बोले, वोट बैंक की राजनीति से पूर्वोत्तर को बहुत नुकसान

भूकंप से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी, जानिए केंद्र और तीव्रता

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर फायरिंग, किस गैंग ने ली जिम्मेदारी?

अगला लेख