अंतरिक्ष प्रयोगशाला में पहुंचे चीन के अंतरिक्ष यात्री

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (09:21 IST)
बीजिंग। दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गए चीन के शेनझोउ 11 अंतरिक्ष यान ने मंगलवार देर रात अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियानगोंग 2 में प्रवेश किया।
 
बीजिंग एयरोस्पेस कंट्रोल सेंटर ने कहा कि अंतरिक्ष यान के देर रात करीब एक बजे (भारतीय समयानुसार) अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक मिलने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियानगोंग 2 में प्रवेश किया।
 
शेनझोउ 11 का सोमवार को सफल प्रक्षेपण किया गया था। यह चीन का अब तक का सबसे लंबा मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान है। बीएसीसी ने बताया कि अंतरिक्ष यान पृथ्वी से करीब 393 किलोमीटर उपर प्रयोगशाला से मिला।
 
शेनझोउ 11 में सवार दो अंतरिक्षयात्रियों जिंग हाइपेंग (50) और चेन दोंग :37: ने बाद में प्रयोगशाला में प्रवेश किया और वे वहां 30 दिन रहेंगे और विभिन्न प्रयोग करेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में कुल 33 दिन रहेंगे।
 
बीएसीसी के उप प्रमुख अभियंता सुन जुन ने सरकारी संवाद समिति शिंहुआ को बताया कि कक्षा संबंधी भविष्यवाणी और प्रयोगशाला से मिलने संबंधी स्वचालित गणना के लिए यान से मिलने के पहले के अभियानों की तुलना में बहुत अधिक सटीकता की आवश्यकता थी। अभियान के कमांडर जिन ने यान के प्रयोगशाला से मिलने के बाद तियानगोंग-2 का द्वार खोला और अंतरिक्ष प्रयोगशाला में प्रवेश किया। उनके बाद चेन ने प्रवेश किया।
 
दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला में देश के सभी लोगों का अभिवादन किया और शेनझोउ 11 और तियानगोंग 2 द्वारा बनाए गए अंतरिक्ष परिसर की स्थिति की समीक्षा की।
 
अंतरिक्ष प्रयोगशाला में प्रवेश से पहले अंतरिक्ष यात्रियों ने यान के कक्षीय डिब्बे में प्रवेश किया और अपने इंट्रावीहिक्यूलर गतिशीलता इकाई स्पेससूटों को उतारकर नीले रंग के जंपसूट पहने।
 
तियानगोंग 2 को 15 सितंबर को अंतरिक्ष में भेजा गया था। चीन ने वर्ष 2022 तक अपना मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने के प्रयासों के तहत अंतरिक्ष प्रयोगशाला को प्रक्षेपित किया गया था। इसके साथ ही चीन एक मात्र ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास सेवा में ऐसी सुविधा होगी क्योंकि मौजूदा समय में सेवा मुहैया करा रहा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन :आईएसएस: वर्ष 2024 तक सेवानिवृत्त हो जाएगा।
 
चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय की उपनिदेशक वु पिंग ने बताया कि मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के अन्य लक्ष्यों में एयरोस्पेस चिकित्सकीय प्रयोग, अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग एवं मानवीय भागीदारी के साथ कक्षा में रखरखाव का काम करना और अन्य गतिविधियां शामिल हैं।
 
दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यात्रा के दौरान पहली बार अल्ट्रासाउंड परीक्षण करेंगे। वे इस दौरान अंतरिक्ष में पौधारोपण करेंगे और सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के लिए हांगकांग में आयोजित एक प्रयोग डिजाइन प्रतियोगिता के तीन विजेताओं के प्रयोगों का परीक्षण करेंगे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

PoK को खाली करे पाकिस्तान, गोली का जवाब गोली से, भारत का तगड़ा संदेश

भारत से पुराने रिश्‍ते और कई अहसानों के बावजूद आखिर क्‍यों अजरबैजान बना बैठा है पाकिस्‍तान का भाईजान?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan के बलूचिस्तान में पहली बार असिस्टेंट कमिश्नर बनी हिन्दू युवती

MP: कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी, 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं, विवादित बयान पर बोले मंत्री विजय शाह

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

सुप्रीम कोर्ट का विदेशी चिकित्सा स्नातकों से जुड़ी याचिका पर केंद्र से जवाब तलब

अगला लेख