चीन का अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा, चट्टान और धूल के नमूने एकत्र करेगा

Webdunia
बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (10:56 IST)
बीजिंग। चीन का एक अंतरिक्ष यान चंद्रमा से चट्टान के नमूने पृथ्वी पर लाने के उद्देश्य से चंद्रमा की सतह पर उतरा। चीन की सरकार ने यह जानकारी दी। वर्ष 1970 के बाद से चंद्रमा से नमूने एकत्र करने का यह पहला अभियान है।
ALSO READ: चीन की चिंता को बढ़ाएगा भारत, अरुणाचल प्रदेश में करेगा बहुउद्देश्यीय जलाशय का निर्माण
चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन की ओर से कहा गया कि 'चांगए-5' अंतरिक्ष यान निर्धारित स्थान पर रात 11 बजे (जीएमटी अपराह्न 3 बजे) के कुछ देर बाद सफलतापूर्वक उतरा। लैंडर को 24 नवंबर को हैनान द्वीप से प्रक्षेपित किया गया था।
 
चंद्रमा पर भेजा गया लैंडर 2 दिन में सतह से 2 किलोग्राम चट्टान और धूल के नमूने एकत्र करेगा। इसके बाद नमूनों को कक्षा में भेजा जाएगा और वहां से इन नमूनों को 'रिटर्न कैप्सूल' के जरिए पृथ्वी पर लाया जाएगा।योजना के अनुसार महीने के मध्य तक अंतरिक्ष यान मंगोलिया में उतरेगा। यदि यह अभियान सफल रहता है तो 1970 के बाद से चंद्रमा से चट्टान के ताजा नमूने एकत्र करने वाला यह पहला सफल अभियान होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हेलीकॉप्टर दुर्घटना किस राज्य में हुईं?

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- पानी की तरह बहें, बम की तरह न फटें...

भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रोकी रूसी कच्चे तेल की खरीद! ट्रंप की धमकी का असर या...

अगला लेख