चीन ने परमाणु हथियार मुक्त विश्व बनाने को कहा

Webdunia
गुरुवार, 19 जनवरी 2017 (08:49 IST)
जिनेवा। चीन ने दुनियाभर के देशों से परमाणु हथियार मुक्त विश्व बनाने की दिशा में एकजुट प्रयास करने के लिए किया आह्वान किया।
           
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में एक भाषण में कहा कि विश्व के समस्त देशों को एक ऐसा विश्व बनाने पर जोर देना चाहिए जहां परमाणु हथियारों का पूरी तरह से निषेध हो और इनका मौजूदा भंडार नष्ट हो। 
          
उन्होंने कहा, 'परमाणु हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए और विश्व को परमाणु हथियार मुक्त बनाने के लिए इनका भंडार नष्ट किया जाना चाहिए।' श्री चिनफिंग ने कहा, 'हमें एक या कई देशों के प्रभुत्व को खारिज करना चाहिए तथा ताकतवर देशों को एक-दूसरे के प्रमुख हितों का सम्मान करना चाहिए।'
           
उन्होंने कहा कि बड़ी शक्तियों को छोटे देशों के साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए न कि दूसरों पर अपनी इच्छा थोपनी चाहिए। अगर विश्व में अमन-चैन स्थापित करना है तो सभी राष्ट्रों को मिलकर एक साथ इसके लिए प्रयास करना होगा। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख