चीन ने कहा, झड़प के बाद कोई भारतीय जवान हिरासत में नहीं...

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (20:19 IST)
बीजिंग। चीन ने 15 जून को गलवान घाटी में झड़प के बाद कुछ भारतीय बलों को हिरासत में लिए जाने की खबरों के बीच शुक्रवार को कहा कि इस समय कोई भारतीय जवान उसकी हिरासत में नहीं है। भारतीय सेना ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी बलों के साथ जिन भारतीय जवानों की झड़प हुई थी, उनमें से कोई लापता नहीं है। इसके एक दिन बाद चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यह बयान दिया।

झाओ ने गलवान घाटी में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच गतिरोध पर सवालों का जवाब देते हुए कहा, जहां तक मेरी जानकारी है, इस समय कोई भारतीय जवान चीन की हिरासत में नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत ने किसी चीनी जवान को हिरासत में लिया है, चीन और भारत राजनयिक एवं सैन्य माध्यमों से मामले को सुलझाने के लिए वार्ता कर रहे हैं। इस समय मेरे पास आपको देने के लिए कोई जानकारी नहीं है।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने नई दिल्ली में कहा कि दो मेजरों समेत 10 भारतीय जवानों को चीनी सेना ने तीन दिन तक वार्ता के बाद गुरुवार शाम को रिहा किया। भारतीय एवं चीनी सेनाओं ने गलवान घाटी के आसपास के इलाके में सामान्य स्थिति बहाल करने और गतिरोध दूर करने के लिए लगातार तीसरे दिन गुरुवार को मेजर जनरल स्तर की वार्ता की।
सोमवार को हुई झड़प नाथू ला में 1967 में हुई झड़पों के बाद दोनों सेनाओं के बीच अब तक का सबसे बड़ा टकराव था। नाथू ला में हुई झड़पों में भारतीय सेना के 80 सैनिक शहीद हुए थे जबकि चीन के 300 से अधिक सैनिक मारे गए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

असम में घुसपैठ पर लगेगी लगाम, हिमंत सरकार बनाएगी ये सख्‍त नियम

क्या BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, पार्टी ने 3 राज्यों में निर्वाचन अधिकारी किए नियुक्त

यूपी में योगी सरकार कराएगी 1 लाख जोड़ों का सामूहिक विवाह

अब नेशनल हाइवे पर NHAI का App बताएगा कहां लगेगा सबसे कम टोल

महादेश्वर वन्यजीव अभयारण्य में 5 बाघों की संदिग्‍ध मौत, हड़कंप मचा, विभाग को जहर देने का अंदेशा

अगला लेख