ज्यादातर चीनियों को पड़ोसियों के खिलाफ युद्ध की आशंका : प्यू

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (08:25 IST)
बीजिंग। एक नवीनतम सर्वे में कहा गया है कि भारत-चीन के बीच बढ़ता तनाव आम चीनी के जनमानस पर भी हावी है और 30 फीसदी से भी कम लोग भारत के पक्ष में राय रखते हैं जबकि करीब 60 फीसदी लोगों को आशंका है कि पड़ोसी देशों के साथ चल रहे भूभागीय विवाद सैन्य टकराव तक जा सकते हैं।
 
अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के नवीनतम सर्वे में कहा गया है कि मात्र 26 फीसदी लोग भारत को अनुकूल नजरिये से देखते हैं जिसके साथ चीन के कई भूभागीय विवाद आधी सदी से अधिक समय से चल रहे हैं।
 
सीमा विवाद के अलावा चीनी मीडिया दोनों एशियाई दिग्गजों के बीच बढ़ती प्रतिद्वन्द्विता को लगातार प्रमुखता देता रहा है। खास तौर पर चीन में आर्थिक मंदी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की उच्च विकास दर और बढ़ते भारत अमेरिका संबंधों की पृष्ठभूमि में चीनी मीडिया ने दोनों देशों की बढ़ती प्रतिद्वन्द्विता को खासा महत्व दिया है।
 
भारत का चीन से सीमा विवाद है जो कि अरूणाचल प्रदेश पर दावा करता रहा है। वर्ष 1962 में चीन द्वारा अपने साथ मिला लिए गए अक्साई चीन को लेकर भी विवाद है। बीजिंग दक्षिण चीन सागर के संबंध में कई पड़ोसियों के साथ नौवहन विवाद में उलझा है। पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों को लेकर जापान के साथ चीन के मतभेद हैं।
 
जमीनी सीमा के मामले में कुल 14 देशों में से भारत और भूटान ही ऐसे देश हैं जिनके साथ चीन को सीमा विवाद सुलझाना है।
 
चीनियों में भारत के बारे में जापान की तुलना में बेहतर राय है और 14 फीसदी लोग ही इसमें अनुकूल विचार जाहिर करते हैं जबकि वर्ष 2006 में यह संख्या 63 फीसदी थी।
 
बहरहाल, उत्तर कोरिया के साथ चीन के करीबी रिश्तों के बावजूद 55 फीसदी चीनी दक्षिण कोरिया के पक्ष में राय जाहिर करते हैं। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख