चीन की मदद से महाराष्ट्र में होगी बारिश!

Webdunia
शनिवार, 18 जून 2016 (14:22 IST)
बीजिंग। चीन सूखा प्रभावित महाराष्ट्र में बारिश करा सकने वाली प्रौद्योगिकी 'क्लाउड सीडिंग' उपलब्ध कराने और स्थानीय मौसम विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के संदर्भ में भारत से बात कर रहा है।
 
बीजिंग, शंघाई और चीन के पूर्वी अन्हुई प्रांत के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के एक दल ने महाराष्ट्र की हालिया यात्रा के दौरान सहयोग की पेशकश की। महाराष्ट्र पिछले 2 साल से भारी सूखे का सामना कर रहा है।
 
चीन कई वर्षों से क्लाउड सीडिंग रॉकेटों का इस्तेमाल करता रहा है जिसमें बारिश कराने वाला सिल्वर आयोडाइड मौजूद रहता है, लेकिन बारिश के लिए इसे बादलों की जरूरत होती है।
 
सरकार संचालित अखबार 'चाइना डेली' ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि यदि चर्चा सफल रहती हैं तो चीनी विशेषज्ञ भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों को आधुनिक क्लाउड सीडिंग प्रौद्योगिकी से जुड़ा प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे।
 
इसमें कहा गया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जरूरत पड़ने पर वर्ष 2017 की गर्मियों में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश कराने का होगा। मई की शुरुआत में शंघाई के शीर्ष अधिकारी हान झेंग और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुंबई में बैठक हुई थी।
 
अखबार में कहा गया कि हान ने फडणवीस से पूछा था कि क्या चीन महाराष्ट्र में सूखे से राहत के लिए कुछ कर सकता है? चीन ने वर्ष 1958 में क्लाउड सीडिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शुरू कर दिया था और आज उसके पास दुनिया की सबसे आधुनिक प्रणालियों में से एक प्रणाली है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

India and China : क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर फिर जा सकते हैं अमेरिका

Ladli Behna Yojana : CM डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन गिफ्ट के साथ जारी की लाड़ली बहना की 27वीं किस्त, 1.26 करोड़ महिलाओं को मिले 1500 रुपए

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

Weather update : हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बादल फटने से भारी बारिश, राज्य की 496 सड़कें बंद

अगला लेख