दक्षिण चीन सागर पर तकरार बढ़ी, चीन पर भड़का अमेरिका

Webdunia
शुक्रवार, 4 मई 2018 (14:04 IST)
वॉंशिंगटन। दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन और अमेरिका के बीच एक बार फिर तकरार बढ़ गई है। इस इलाके में चीन के बढ़ते कब्जे को लेकर अमेरिका भडक गया है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ सकता है।
 
ध्यान देने वाली बात है कि चीन ने पिछले 30 दिनों में दक्षिण चीन सागर के तीन द्वीपों पर घातक एंटी शिप क्रूज मिसाइलें तैनात कर दी है। व्हाइट हाउस की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने कहा कि अमरीका को साउथ चाइना सी में चीन की सभी गतिविधियों के बारे में पता है। 
 
व्हाइट हाउस ने दक्षिण चीन सागर पर चीन द्वारा सैन्यकरण को लेकर चिंता जताते इस इलाके में घातक मिसाइलें तैनात करने पर चीन को परिणाम भुगतने की धमकी दी है। दरअसल, चीन इस इलाके पर अपना हक जताता है।
 
दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियों का खुलासा कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी मीडिया ने किया था। इस बीच, चीन ने कहा कि साउथ चाइना सी पर उसकी निर्विवाद संप्रभुता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

RG Kar मामले में वकील का दावा, दोषी रॉय को मौत की सजा नहीं चाहते पीड़िता के माता-पिता

शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! श्रद्धालु फिर कर सकेंगे कैलाश मानसरोवर की यात्रा

Mahakumbh में भड़के श्रद्धालु, तोड़े बेरिकेड्‍स, पुलिस से धक्कामुक्की, SDM की गाड़ी फोड़ी

मानहानि मामले में संदीप दीक्षित बोले- नहीं चलाऊंगा मुकदमा, आतिशी और संजय सिंह के सामने रखी यह शर्त

चेन्नई के तटों पर सैकड़ों कछुओं की मौत, जानिए क्या है वजह...

अगला लेख