चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (23:19 IST)
China warned security : फिलिपीन में अपने नागरिकों को आपराधिक मामलों में निशाना बनाए जाने को लेकर सामने आ रही खबरों के मद्देनजर चीन ने वहां पढ़ रहे छात्रों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। फिलिपीन में पढ़ रहे चीनी विद्यार्थियों की संख्या कम हो गई है। इसमें हालांकि आंकडे़ का खुलासा नहीं किया गया है। शुक्रवार को जारी इस संक्षिप्त चेतावनी में किसी विशिष्ट घटना का जिक्र नहीं किया गया है पर छात्रों से कहा गया है कि यदि उन्हें फिलिपीन में पढ़ना है तो अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ानी होगी।
 
हांगकांग के एक अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के अनुसार फिलिपीन में पढ़ रहे चीनी विद्यार्थियों की संख्या कम हो गई है। इसमें हालांकि आंकडे़ का खुलासा नहीं किया गया है। दक्षिण चीन सागर में समुद्री दावों को लेकर विवादों के कारण चीन और फिलिपीन की सरकारों के बीच संबंध विशेष रूप से तनावपूर्ण हैं। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है। चीन ने फिलीपींस की मछली पकड़ने वाली नौकाओं को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारों और अन्य गैर-घातक जहाज़ी अवरोधकों का भी इस्तेमाल किया है।
 
राजनीतिक रूप से चीन ने हेग में संयुक्त राष्ट्र समर्थित अदालत के उस फैसले को मानने से इनकार कर दिया है जिसमें दक्षिण चीन सागर में चीन के अधिकांश दावों को खारिज कर दिया गया था। साथ ही चीन ने अमेरिका और मनीला के बीच घनिष्ठ संबंधों पर नाराजगी व्यक्त की है।
ALSO READ: TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका
चीन अक्सर विदेशी सरकारों की कार्रवाइयों पर अपना असंतोष व्यक्त करने के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को बाधित करता है। अप्रैल में चीन ने अमेरिका में चीनी छात्रों के लिए जोखिम के बारे में इसी तरह की चेतावनी जारी की थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख