भारत के सबसे बड़े पुल से चीन नाराज, दी यह चेतावनी...

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2017 (09:10 IST)
बीजिंग। चीन ने सीमा विवाद का बातचीत के जरिए हल करने के लिए भारत से संयमित और नपा तुला रूख कायम रखने को कहा है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम को अरूणाचल प्रदेश से जोड़ने वाले एक रणनीतिक पुल का उद्घाटन किया था। चीन अरूणाचल प्रदेश के दक्षिणी तिब्बत होने का दावा करता है।
 
भारत के सबसे लंबे पुल के उदघाटन पर प्रतिक्रिया देने को कहे जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन - भारत सीमा के पूर्वी भाग पर चीन का रूख पहले जैसा और स्पष्ट है।
 
मंत्रालय ने कहा, 'हम आशा करते हैं कि भारत अंतिम समाधान से पहले सीमा मुद्दों पर एक संयमित और नपा तुला रूख अपनाएगा और विवाद को नियंत्रित करने के लिए, सीमा पर क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता की सुरक्षा के लिए चीन के साथ मिल कर काम करेगा। चीन और भारत को वार्ता एवं परामर्श के जरिए क्षेत्र के विवाद का हल करना चाहिए।
 
भारत में हाल के समय में सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचों पर काम में तेजी आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9. 5 किमी लंबे पुल का उद्घाटन 26 मई को किया था। यह भारत का सबसे लंबा पुल है। दोनों देश सीमा विवाद का हल करने के लिए विशेष प्रतिनिधियों के साथ 19 दौर की वार्ता अब तक कर चुके हैं। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख