दक्षिण चीन सागर के पास अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी यह चेतावनी

Webdunia
रविवार, 21 जनवरी 2018 (08:22 IST)
बीजिंग। चीन ने अमेरिका पर अपने जल क्षेत्र में घुसने का आरोप लगाते हुए अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की चेतावनी दी है।
 
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि नौसैनिक पोत यूएसएस हूपर 17 जनवरी को चीन की इजाजत के बगैर हुयांगयान दाओ के 12 समुद्री मील अंदर तक पहुंच गया था। दक्षिण चीन सागर में स्थित हुयांगयान दाओ को स्कारबॉरो शोअल भी कहते हैं। इस पर बीजिंग और अन्य देश दावा करते रहे हैं।

लू कांग ने कहा कि नौसैनिक पोत यूएसएस हूपर 17 जनवरी को चीन की इजाजत के बगैर हुयांगयान दाओ के 12 समुद्री मील अंदर तक पहुंच गया था।  चीन की नौसेना ने नियमानुसार पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया के बाद अमेरिकी पोत को वहां से जाने को कहा।

लू ने कहा कि चीन इससे बहुत अधिक असंतुष्ट है और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा। हुयांगयान दाओ और इसके आसपास के जलसीमा क्षेत्रों को लेकर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है।

उन्होंने कहा कि चीन हमेशा दक्षिण चीन सागर में नौवहन और उसके ऊपर उडान भरने की स्वतंत्रता का सम्मान करता है और सभी देश अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति आबद्ध हैं। लेकिन यदि किसी देश द्वारा इस स्वतंत्रता का इस्तेमाल चीन की संप्रभुता और सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जायेगा तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे।
 
लू ने कहा कि हम अमेरिका से तत्काल अपनी गलती ठीक करने और इस तरह के उकसाने वाले कदम रोकने का आग्रह करते है ताकि चीन-अमेरिका संबंध खराब न हो और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता बनीं रही।

इस बीच चीनी रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से चीजों को ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर पेश नहीं करने के लिए कहा। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण चीन सागर (एससीएस) के आसपास स्थिति अधिक स्थिर और सकारात्मक है।

अमेरिका के मिसाइल नष्ट करने वाले एक पोत के दक्षिण चीन सागर में एक विवादित क्षेत्र में पहुंचने के बाद चीन की ओर से यह बयान आया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

Infinix का नया सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी, ये रिपोर्ट कर रही अलर्ट

ATM से रुपए निकलना हुआ महंगा, जा‍न लीजिए RBI का नया नियम वरना पड़ेगा पछताना

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

डल्लेवाल ने आमरण अनशन नहीं किया है समाप्त, किसान नेता कोहाड़ ने किया दावा

अगला लेख