अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण से भड़का चीन, अमेरिका को चेताया

Webdunia
बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (17:37 IST)
बीजिंग। चीन ने बुधवार को कहा कि उसने अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण का विरोध किया है। सैन्य अंतरिक्ष अभियानों पर नियंत्रण के लिए एक नया कमान केंद्र बनाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश की आलोचना करते हुए चीन ने अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण का विरोध किया।
 
चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुवा चुनयिंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'चीन ने लगातार अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग का प्रस्ताव किया है और अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण एवं अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ का विरोध करता है।'
 
उन्होंने कहा, 'हम अंतरिक्ष को लड़ाई का नया मैदान बनाए जाने का विरोध करते हैं।'
 
मंगलवार को ट्रंप ने 'अंतरिक्ष कमान' के गठन के आदेश दिए थे। यह अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के भीतर एक नया सांगठनिक ढांचा है जिसके पास सैन्य अंतरिक्ष अभियानों का समग्र नियंत्रण होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Weather Update: राजस्थान और हिमाचल में मूसलधार बारिश, दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार

त्रिनिदाद एवं टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी, इन बातों से जीता भारतीय समुदाय का दिल

ट्रंप की बड़ी जीत, दोनों सदनों में पास हुआ टैक्स बिल, अब क्या होगा मस्क का अगला कदम?

क्या बिहार में बदलाव की आहट हैं प्रशांत किशोर

अगला लेख