चीन का भारत को तंज, कहा- पहले डेरा देखो फिर डोकलाम

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2017 (11:14 IST)
बीजिंग। डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट सोमवार को बलात्कार मामले में सजा सुनाएगी। इस बीच चीन ने इस मामले में कूदते हुए तंज किया है। चीन के सरकारी मीडिया ने अपने लेख में लिखा है कि भारत आंतरिक हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर रहा है।
 
चीनी मीडिया ने पंचकूला हिंसा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत पहले अपनी आंतरिक समस्या सुलझाए। साथ ही अखबार ने डोकलाम से भारत को सेना हटाने को भी कहा।
 
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख के कहा गया है कि डेरा हिंसा ने भारत की आंतरिक समस्याओं को उजागर कर दिया है। साथ ही इस लेख में कहा गया है कि हम चिंतित हैं कि भारत आंतरिक हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि लेख में इस संभावना के सबूत होने से इंकार किया है। 
 
इस लेख में कहा गया है, 'हम उम्मीद करते हैं कि भारत जल्द से जल्द चीनी क्षेत्र से अपने जवान हटाए और अपनी आंतरिक समस्या पर ध्यान दे।'
 
लेख में लिखा है कि डेरा हिंसा भारत का आंतरिक मामला है। साथ ही लेख में कहा गया है कि चीन को उम्मीद है कि भारत इस मसले को जल्द सुलझा लेगा। ग्लोबल टाइम्स में छपे लेख में कहा गया है कि डेरा सच्चा सौदा की प्रसिद्धि और ताजा हिंसा ने भारत की राजनीतिक और सामाजिक समस्या को सबके सामने उजागर कर दिया है। साथ ही ग्लोबल टाइम्स के इस लेख में भारत में बाबाओं के इतने ताकतवर बन जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। साथ ही भारत के मॉर्डनाइजेशन पर भी सवाल उठाए गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि डोकलाम में भारत और चीन के बीच लंबे समय से गतिरोध चल रहा है। चीन लगातार भारत से सेना हटाने की मांग करता रहा है। वहीं, भारत ने हर बार कहा है कि शांति बहाली के बाद ही बिना किसी शर्त के सेना हटाई जाएगी। (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

मप्र के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं...

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

LIVE: पाकिस्तान ने गुहार लगाई तो युद्ध रोका, ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बोले राजनाथ

भारत किसी भी स्थिति में पाक से बातचीत न करे, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की अपील

फ़लस्तीन मुद्दे पर सम्मेलन: 'इसराइली क़ब्ज़ा और ग़ाज़ा में तबाही को तुरन्त रोकें'

अगला लेख