चीनी वेबसाइट ने की यह बड़ी गलती, दे दी दो बड़े भूकंपों की गलत सूचना

Webdunia
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (09:27 IST)
बीजिंग। चीन की भूकंप प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि उसने गलती से दो ऐसे बड़े भूकंप की जानकारी सार्वजनिक कर दी जो कभी घटित नहीं हुए। यह वास्तव में सूचना देने के लिए किया जाने वाले एक अभ्यास था जो गलती से सार्वजनिक हो गया।
 
चीन के भूकंप प्रशासन ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि देश झिंजियांग के पश्चिमी क्षेत्र और युन्नान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी में देश के दो विपरित छोर पर केवल 10 सेकंड के अंतराल में 6.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आये। यह जानकारी वेबसाइट पर कम से कम एक घंटे तक दिखाई गई।
 
प्रशासन ने अपने बयान में कहा वास्तव में यह आपातकालीन अभ्यास आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा 'दुर्भाग्यवश भूकंप के अभ्यास की जानकारी लीक होने पर मीडिया ने इसे सार्वजनिक कर दिया जिससे यह गलतफहमी पैदा हुई। ऐसा होने के बाद प्रशासन ने तुरंत संबंधित विभाग को इस सूचना को वेबसाइट से हटाने को कहा।'
 
गौरतलब है कि चीन भूकंपीय दृष्टिकोण से एक सक्रिय देश है जहां अक्सर बड़े भूकंप आते रहते हैं। एक दशक पहले चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें लगभग 7000 लोगों की मौत हो गई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

आपातकाल को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले- देश में लागू किया हुआ है...

भोपाल में अक्टूबर से दौड़ेगी मेट्रो, रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज का शुभारंभ

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

खरगे ने थरूर पर किया कटाक्ष, बोले- कुछ लोगों के लिए मोदी फर्स्ट, लेकिन हमारे लिए...

शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से भेजा स्पेशल मैसेज, जानिए क्या बोले

अगला लेख