चीनी महिला से छेड़छाड़, 2 भारतीय हिरासत में

Webdunia
रविवार, 10 जुलाई 2016 (14:20 IST)
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में पुलिस ने 2 भारतीयों को एक ताइवानी सैलानी के साथ एक होटल की लिफ्ट में छेड़खानी करने के आरोप में हिरासत में लिया है।
 
अधिकारियों ने कहा कि दोनों व्यक्ति हरियाणा के रहने वाले हैं और एक चाय कंपनी द्वारा यहां लाए गए व्यापारियों के एक समूह का हिस्सा हैं। उन्होंने 7 जुलाई को लिफ्ट में एक ताइवानी सैलानी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी।
 
महिला से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 28 और 50 वर्षीय 2 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और लिफ्ट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाकर उनसे पूछताछ की।
 
अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में वे पहले महिला के साथ फोटो लेते हुए दिख रहे हैं और जब लिफ्ट लॉबी में पहुंची और वह बाहर निकाल रही थी तो उसे लिफ्ट में खींचते हुए दिख रहे हैं।
 
अधेड़ उम्र के आरोपी ने महिला को लिफ्ट में खींचा जबकि कम उम्र के उसके मित्र ने लिफ्ट का दरवाजा बंद किया और इसे 10वीं मंजिल पर ले गया, जहां वे ठहरे हुए हैं। इस दौरान अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिख रहा है जबकि महिला ने इसका विरोध करने की कोशिश की है।
 
जब लिफ्ट नीचे आई तो वह बाहर निकलती हुई दिख रही है और दोनों व्यक्ति भी लॉबी में आ गए। बाद में बीजिंग पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भारतीय दूतावास को इस बाबत सोमवार तक सूचित करने की उम्मीद है। उन्हें शहर के बाहरी हिस्से के एक पुलिस केंद्र में रखा गया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों भारतीयों को 14 जुलाई तक हिरासत में रखा जाएगा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसके बाद उन्हें छोड़ा जाएगा और देश छोड़ने की इजाजत दी जाएगी या नहीं? (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

उल्लू से लेकर आल्ट तक ‘डर्टी पिक्‍चर’ वाले ऐप्‍स को सरकार ने किया बैन, एकता कपूर ने क्‍या सफाई दी?

Atal Pension Yojana : योजना में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाया पैसा, 5000 रुपए तक की मासिक पेंशन, अटल पेंशन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

अगला लेख