Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किरीटीमाटी द्वीप में सबसे पहले नया साल, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी से न्यू ईयर का स्वागत

Advertiesment
हमें फॉलो करें किरीटीमाटी द्वीप में सबसे पहले नया साल, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी से न्यू ईयर का स्वागत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 (18:43 IST)
happy new year 2025 : भारत में नए साल के स्वागत में चंद घंटे बचे हुए हैं। दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर 3.30 बजे हुआ। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है। यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न मन गया। 
 
सिडनी हॉर्बर पर 10 लाख लोग : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में पारंपरिक आतिशबाजी देखने के लिए करीब 10 लाख लोग पहुंचे। मेलबर्न में नए साल पर यारा नदी के किनारे जमकर आतिशबाजी हुई। नए साल 2025 का स्वागत न्यूजीलैंड ने धूमधाम से किया गया। ऑकलैंड में आइकॉनिक स्काई टावर पर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया।
41 देश भारत से पहले मनाते हैं नए साल का जश्न : दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन के कारण 41 देश ऐसे हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें किरिबाती, समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नेपाल आदि देश हैं।
न्यूजीलैंड में सबसे पहले जश्न : न्यूजीलैंड का ऑकलैंड पहला प्रमुख शहर बना, जहां साल 2025 ने दस्तक दी। दुनिया के सबसे पूर्वी हिस्से में स्थित होने के कारण, न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का जश्न मनाया जाता है। यहां देश के सबसे लंबे स्काई टावर पर हजारों लोगों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WhatsApp पर अब कर सकेंगे सभी UPI Payment , ऑनबोर्डिंग लिमिट हटी