Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाई अपनी 100वीं वर्षगांठ

हमें फॉलो करें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाई अपनी 100वीं वर्षगांठ
, गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (09:12 IST)
बीजिंग। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने गुरुवार को तियानमेन चौक पर अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई। चीन के राष्ट्रपति एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के प्रमुख शी जिनपिंग इस समारोह में 'माओ सूट' पहने नजर आए।

 
समारोह की शुरुआत 'फ्लाईपास्ट' के साथ हुई। इस दौरान पार्टी के हजारों कार्यकर्ता देश की सराहना करते हुए गीत गाते नजर आए। इस मौके पर सैन्य परेड नहीं निकाली गई। सेना, वायुसेना और नौसेनाकर्मियों ने एक संक्षिप्त मार्च में भाग लिया। सैन्य बैंड के साथ हजारों स्कूली बच्चों ने सीपीसी की प्रशंसा में गीत गाए। शी भी इस समारोह को संबोधित करेंगे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्लादिमीर पुतिन ने भी ली थी स्पुतनिक वी टीके की खुराक