Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति से की मुलाकात, लोगों ने कहा- देशद्रोही

हमें फॉलो करें शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति से की मुलाकात, लोगों ने कहा- देशद्रोही
, रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (10:02 IST)
इस्लामाबाद। कांग्रेस नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से शनिवार को मुलाकात की। खबरों के मुताबिक सिन्हा शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए थे। मुलाकात के फोटो सामने आने के बाद यूजर्स ने शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 
ट्विटर पर कई यूजर्स शत्रुघ्न सिन्हा को देशद्रोही बता रहे हैं तो किसी यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए देश में। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय सैनिक देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए अपनी जान गंवा रहे हैं और हमारे बॉलीवुड सेलेब्रिटी पाकिस्तानियों के साथ अपनी दोस्ती निभा रहे हैं। 
webdunia
एक अन्य यूजर ने लिखा कि शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर में क्या कर रहे हैं? हम उनसे इस बारे में पूछेंगे लेकिन वे सिर्फ 'खामोश' कहेंगे।
 
अल्वी के कार्यालय के एक बयान के अनुसार सिन्हा ने लाहौर के गवर्नर हाउस में राष्ट्रपति अल्वी से मुलाकात की और दोनों ने कश्मीर समेत कई मामलों पर चर्चा की।

अल्वी और सिन्हा दोनों ने सहमति व्यक्त की कि उपमहाद्वीप में शांति को बढ़ावा देने के लिए काम करने की सख्त आवश्यकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Virus : दक्षिण कोरिया-ईरान में तेजी से फैल रहा है वायरस, इटली के 12 शहर पूरी तरह बंद