Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 (11:29 IST)
Updated Date: Sat, 29 Nov 2025 (12:00 IST)
Nepal Currency Controversy : नेपाल के सेंट्रल बैंक ने 100 रुपए का नया नोट जारी किया है। नोट पर छपे नक्शे में नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने क्षेत्र में शामिल दिखाया है। ये तीनों इलाके भारत के उत्तराखंड का हिस्सा हैं। विवादास्पद नोट के सामने आते ही इस पर बवाल मच गया।
25 अप्रैल और 2 मई 2024 को कैबिनेट की बैठक में 100 रुपए के नए नोट को छापने संबंधी फैसले को मंजूरी दी गई थी। इसमें नोट पर नेपाल का अपडेटेड मानचित्र छापने का फैसला किया गया। इन तीनों क्षेत्रों पर भारत का अधिकार है और भारत पहले ही इन क्षेत्रों को कृत्रिम रूप से विस्तारित करार दे चुका है।
नए नोट के सामने वाले हिस्से में बाईं ओर माउंट एवरेस्ट की छवि है जबकि दाईं ओर नेपाल के राष्ट्रीय फूल का वॉटरमार्क छपा है। नोट के बीच में हल्के हरे रंग के बैकग्राउंड में नेपाल का विस्तारित नक्शा दिया गया है। पास में अशोक स्तंभ भी छापा किया गया है, जिसमें बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का उल्लेख है। नोट की पीछे वाली तरफ एक सींग वाला गैंडा दिखाई देता है।
गौरतलब है कि भारत और नेपाल 5 राज्यों से लगने वाली 1,850 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच इन क्षेत्रों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
जुन 2020 में नेपाल सरकार ने एक नया राजनीतिक नक्शा जारी करते हुए दावा किया था कि महाकाली नदी के उद्गम क्षेत्र के कारण लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा उसके वास्तविक भूभाग का हिस्सा हैं। नेपाल की संसद ने भी इस नक्शे को मंजूरी दे दी थी। हालांकि भारत ने नेपाल के समक्ष इस मामले में कड़ी आपत्ति जताई थी।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें