Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेजी से फैल रहा है Corona Virus, चीन में 41 की मौत, 1287 लोग वायरस की चपेट में

हमें फॉलो करें तेजी से फैल रहा है Corona Virus, चीन में 41 की मौत, 1287 लोग वायरस की चपेट में
, शनिवार, 25 जनवरी 2020 (08:36 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस भयानक रूप ले चुका है। इस वायरस के चपेट में आने से 41 लोग मारे जा चुके हैं। 1287 लोग इसकी चपेट में है इनमें से 237 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह वायरस तेजी दुनिया भर में फैल रहा है। चीन में इस वायरस से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 1,287 पुष्ट मामलों में से शुक्रवार रात तक 237 लोगों की हालत गंभीर बताई गई थी।
 
निमोनिया जैसे इस वायरस के चलते 41 मौतें हो चुकी हैं जिनमें चीन के मध्य हुबेई प्रांत में ही अकेले 39 मौतें हुई हैं और एक मौत उत्तरपूर्वी प्रांत हीलोंगजियांग में हुई है। कुल 1,965 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट है।
दुनिया भर में फैला कोरोना वायरस : यह वायरस हांगकांग, मकाऊ, ताइवान, नेपाल, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, वियतनाम और अमेरिका तक फैल गया। जापान ने शुक्रवार को वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि की।
 
10 दिन में तैयार होगा विशेष अस्पताल : तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस से निपटने के लिए चीन ने वुहान में 1,000 बिस्तर वाला अस्पताल बनाना शुरू कर दिया है जिसके दस दिन से कम समय में तैयार होने की उम्मीद है। वुहान तथा हुबेई प्रांत के 12 अन्य शहरों में इलाज के लिए सैन्य चिकित्सकों की तैनाती की गई है। दोनों प्रांतों में यातायात पूरी तरह से बंद हैं।
नववर्ष का जश्न फीका : वायरस के खौफ के चलते आज से शुरू हुए चीन के नववर्ष का जश्न भी फीका हो गया है। बीजिंग समेत कई शहरों में विशेष कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। इस उत्सव को वसंत महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए बीजिंग में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
 
चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई ने बीजिंग, हुबेई, हुनान, झेजियांग, अन्हुई और ग्वांगदोंग प्रांतों के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा की आपात प्रतिक्रिया का स्तर बढ़ाकर एक कर दिया है।
 
कोई इलाज नहीं : अभी इस वायरस का कोई इलाज नहीं है। इस वायरस के निमोनिया जैसे लक्षण हैं और यह मनुष्यों के बीच संक्रामक रोग है। इस वायरस के प्रकोप के बीच चीन और अमेरिका के शोधकर्ता जानलेवा नये कोरोनावायरस के खिलाफ टीका बनाने पर एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूकंप से तुर्की में तबाही, 18 की मौत, 200 से ज्यादा घायल