Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन में जारी है Corona Virus का कोहराम, 425 लोगों की मौत, 20000 से ज्यादा संक्रमण के शिकार

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन में जारी है Corona Virus का कोहराम, 425 लोगों की मौत, 20000 से ज्यादा संक्रमण के शिकार
, मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (10:26 IST)
बीजिंग। चीन में घातक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 425 हो गई और इसके 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस से निपटने के लिए मात्र 10 दिन में बनाए गए विशिष्ट अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भर्ती भी शुरू हो गई।
इस बीच जापानी अधिकारी अभी यह तय करने में लगे हैं कि उस क्रूज पर सवार करीब 3,500 लोगों को अलग रखना है या नहीं जिस पर सवार एक व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाया गया है।
webdunia
अन्य देश लगातार यहां से अपने नागरिकों को वापस ले जा रहे हैं और चीनी नागरिकों या हाल ही में चीन की यात्रा करने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।
 
चीन के वुहान शहर से ही इस वायरस की शुरुआत हुई है और यहां के लोगों के उपचार के लिए बनाए गए 1,000 बिस्तरों वाले ह्यूओशेनशान अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। इसके अलावा 1,500 बिस्तरों वाला एक अन्य अस्पताल भी जल्द ही काम करना शुरू कर देगा।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि मामलों में इजाफा होगा, क्योंकि हजारों संदिग्ध मामलों में जांच के नतीजे आने अभी बाकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने पर 50 से ज्यादा लोगों पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया देशद्रोह का केस