दंपति के होटल में समय बिताने पर मिलेंगे 67 लाख लेकिन...

Webdunia
गुरुवार, 31 मई 2018 (21:01 IST)
यरुशलम। इसराइल की राजधानी के होटल येहुदा में हनीमून मनाना किसी भी कपल के लिए यादगार साबित हो सकता है, क्योंकि जहां इस लक्जरी होटल की सुख-सुविधाएं आपको गद्‍गद्‍ कर सकती हैं वहीं एक शर्त के तहत होटल में समय गुजारना आपको जीवनभर का तोहफा दे सकता है।
 
 
होटल येहुदा ने न केवल लोगों के पैसों का खयाल रखा है वरन दंपतियों को सुखद और यादगार समय बिताने का पूरा इंतजाम किया है। होटल ने दंपतियों के लिए ऐसा प्रस्ताव दिया है जो कि बहुत आकर्षक है। इस प्रस्ताव के तहत अगर आप एक शर्त पूरी करते हैं तो आपको इनाम में 67 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।  
 
होटल के इस प्रस्ताव के तहत हनीमून पर आई किसी महिला को होटल की तरफ से बताई गई तारीख पर गर्भवती होना होगा। अगर वह ऐसा करने में सफल होती है तो वह इनामी राशि जीतने की हकदार होगी। विदित हो कि होटल के स्टॉफ में एक डॉक्टर भी है जो इस बात की पुष्टि करता है कि आप पहले से तो गर्भवती नहीं है। 
 
साथ ही वही डॉक्टर इस बात की पुष्टि करेगा कि आप होटल की तरफ से तय की गई तिथि पर ही गर्भवती हुई हैं। होटल के इस प्रस्ताव के तहत महिला को 29 फरवरी को गर्भधारण करना होगा। 29 फरवरी को गर्भवती होने वाली महिला को 67 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। 
 
अगर डॉक्टर इस बात को प्रमाणित कर देता है कि महिला 29 फरवरी को गर्भवती हुई है तो आपकी ट्रिप का खर्चा भी होटल की तरफ से ही उठाया जाता है। विदित हो कि येहूदा होटल की तरफ से यह प्रस्ताव चार साल में एक बार दिया जाता है। यहां फरवरी में मेहमानों का आना शुरू होता है। 
 
ऐसे में होटल प्रबंधन का कहना होता है कि ऐसे समय में हमारी बुकिंग 50 फीसदी तक फुल रहती है। और भले ही इस डील को जीतने वाले कपल एक या दो ही होते हों, लेकिन अधिकांश रूम बुक होने से होटल को अच्छी कमाई होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

33 आधुनिक तकनीकों से लैस होंगे जवान, सेना को मिलेगी ड्रोन वॉर की ट्रेनिंग

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

Who is Samik Bhattacharya : कौन हैं समिक भट्टाचार्य, जो पश्चिम बंगाल में संभालेंगे BJP की कमान, क्या है सबसे बड़ी चुनौती

Delhi Jal Board Scam : क्‍या फिर जेल जाएंगे सत्‍येंद्र जैन, भ्रष्टाचार मामले में ED ने की पूछताछ

अगला लेख